Jwala

Express News

जरा हट के

“बेहतर पुलिसिंग की ओर – दुर्ग रेंज पुलिस की पहल ‘अनुभव’”

“बेहतर पुलिसिंग की ओर – दुर्ग रेंज पुलिस की पहल ‘अनुभव’”

98708112025130929567081120250843591000346466.webp

अब दुर्ग रेंज के थाना /चौकी में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति करेंगे अपना अनुभव साझा
QR कोड के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर कर साझा कर सकेंगे अपना अनुभव
पुलिस कार्यालय बालोद के सभागार कक्ष में किया गया QR कोड लॉन्च 
दुर्ग। दुर्ग
 रेंज पुलिस द्वारा आम नागरिकों की सुविधा और पुलिसिंग सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हेतु एक नई पहल ‘अनुभव’ प्रारंभ की गई है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच पारदर्शिता, विश्वास एवं संवाद को और सशक्त बनाना है। 08 नवम्बर 2025 को पुलिस कार्यालय बालोद में इस पहल के अन्तर्गत QR कोड लॉन्च किया गया। 
               पुलिस महानिदेशक  अरुण देव गौतम के निर्देशन में , पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के द्वारा इस पहल को पुलिस कार्यालय बालोद के सभागार कक्ष से शुरू की गई। के1 इस व्यवस्था के तहत अब दुर्ग रेंज के सभी थाना एवं चौकियों में आने वाले नागरिक अपने अनुभव साझा कर सकेंगे। इसके लिए प्रत्येक थाना/चौकी में एक क्यूआर कोड (QR Code) उपलब्ध कराया गया है, जिसे स्कैन कर नागरिक ऑनलाइन फीडबैक फॉर्म भर सकेंगे। इस फॉर्म में कुछ सरल प्रश्न होंगे जिनके उत्तर देकर नागरिक अपने अनुभव और सुझाव साझा कर सकते हैं। नाम एवं मोबाइल नंबर देना पूर्णतः वैकल्पिक है, जिससे नागरिक बिना किसी झिझक के अपनी राय दे सकें। प्राप्त सभी फीडबैक सुरक्षित रखे जाएंगे तथा नागरिकों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Image after paragraph


        यह पहल सरगुजा रेंज पुलिस से प्रेरित है, जहाँ यह व्यवस्था पूर्व में सफलतापूर्वक लागू की जा चुकी है। दुर्ग रेंज में इसे और प्रभावी स्वरूप देने के लिए सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने कहा कि, जनता के अनुभव ही हमारी पुलिसिंग का वास्तविक आईना हैं। ‘अनुभव’ पहल से हमें यह समझने में मदद मिलेगी कि जनता हमारी सेवाओं से कितनी संतुष्ट है और किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है। हमारा लक्ष्य है — पारदर्शी, संवेदनशील पुलिसिंग को और सशक्त बनाना। उन्होने अपील की कि जनहित की भावना से सभी अपना constructive feedback इस QR code के माध्यम से दें।
बालोद पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने इस QR code को design किया है और उन्होने इसे पुलिस की जनता को प्रदाय की जाने वाले सेवाओं में बेहतरी की लिए सार्थक कदम बताया। 
      दुर्ग रेंज पुलिस लगातार जनता के साथ संवाद बढ़ाने, उनकी अपेक्षाओं को समझने और पुलिस सेवाओं में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है।
    इस मौके पर बालोद पुलिस से सीएसपी डॉ. चित्रा वर्मा, सीएसपी बोनीफास एक्का, डीएसपी माया शर्मा एवं थाना एवं चौकी प्रभारी सहित आईजी कार्यालय से उप निरीक्षक डॉ. संकल्प राय, आरक्षक अभिषेक यादव एवं प्रशांत कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.