अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए ! jwalaexress.com, amulybharat.in के साथ। समाचार एवम् विज्ञापन के लिए मो ,9993590905,700048999
श्रीनगर का ऐतिहासिक लाल चौक इस बार देशभक्ति और दिव्यता का अद्भुत नजारा दिखाई दिया। सोमवार, 20 अक्टूबर को दिवाली की रात जब पूरा देश दीयों से रोशन हो रहा था, वहीं जम्मू-कश्मीर की धरती पर एक नया इतिहास लिखा गया, जो देश के प्रति सम्मान और एकता का प्रतीक बन गया।
पहली बार लाल चौक 20,000 दीयों से जगमगाया। ये दीप ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘जय भारत’ की संरचना में जलाए गए। जो भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता को सम्मानित करने का एक प्रतीकात्मक प्रयास था। यह क्षण सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि उस नई पहचान का प्रतीक था, जहां रोशनी ने आतंक के साये को हमेशा के लिए मिटा दिया।

'ऑपरेशन सिंदूर' भारत द्वारा 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में आतंकी ठिकानों के खिलाफ शुरू किया गया सैन्य अभियान था। इसके साथ ही, दीयों को 'जय भारत' की संरचना में भी जलाया गया, जो देशभक्ति और एकता का संदेश देता है। यह दृश्य विशेष रूप से भावनात्मक था क्योंकि अगस्त 2019 में धारा 370 के निरस्त होने से पहले लाल चौक पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराना एक दुर्लभ घटना थी।
@GI@
इस बार दीवाली के उत्सव ने न केवल रोशनी, बल्कि एकता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश भी फैलाया। इस अवसर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें दीयों की जगमगाहट और उत्साहपूर्ण माहौल देखा जा सकता है।
श्रीनगर के लाल चौक पर इस बार का दीवाली उत्सव न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महत्व का भी प्रतीक बन गया। 'ऑपरेशन सिंदूर' और 'जय भारत' के नाम पर जलाए गए दीयों ने देश के प्रति सम्मान और एकता का संदेश दिया। यह उत्सव न केवल श्रीनगर, बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.