Jwala

Express News

जरा हट के

B.Sc Nursing में 30% सीटें खाली: दोबारा काउंसलिंग की संभावना कम, 7751 में से 5422 पर ही हुआ एडमिशन

B.Sc Nursing में 30% सीटें खाली: दोबारा काउंसलिंग की संभावना कम, 7751 में से 5422 पर ही हुआ एडमिशन

561180120260818521500x900_2557103-bsc.webp

प्रदेश में बीएससी नर्सिंग एडमिशन की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। इस साल प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी 2329 सीटें लैप्स हो गई हैं। कुल 7751 सीटों में से केवल 5422 सीटों पर ही प्रवेश हो सका।

प्रदेश में बीएससी नर्सिंग एडमिशन की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। इस साल प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी 2329 सीटें लैप्स हो गई हैं। कुल 7751 सीटों में से केवल 5422 सीटों पर ही प्रवेश हो सका। एडमिशन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर थी और इसके बाद बची हुई सीटें स्वतः निरस्त हो गईं।

हालांकि यदि प्रवेश की तारीख दोबारा बढ़ाई जाती है तो इन सीटों पर फिर से प्रक्रिया शुरू हो सकती है, लेकिन इसकी संभावना बेहद कम बताई जा रही है। इसकी बड़ी वजह यह है कि इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) ने जीरो परसेंटाइल से एडमिशन की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया है। 

खाली सीटों को देखते हुए राज्य शासन ने इस बार 10 परसेंटाइल अंक वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुमति दी थी। इसके बावजूद लगभग 30 फीसदी सीटें खाली रह गईं। काउंसलिंग के चार राउंड के बाद प्रदेश में 57 फीसदी सीटें खाली थीं, जिन्हें 10 परसेंटाइल के आधार पर भरने की छूट दी गई। लेकिन इस प्रक्रिया में भी केवल 37 फीसदी सीटें ही भर पाईं।

आईएनसी ने पहले एडमिशन की अंतिम तिथि 30 नवंबर तय की थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 31 दिसंबर किया गया। हालांकि चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नवंबर में आईएनसी को पत्र लिखकर परसेंटाइल की बाध्यता खत्म करने और तारीख आगे बढ़ाने की मांग की थी। परिषद ने तारीख तो बढ़ा दी, लेकिन क्वालिटी एजुकेशन का हवाला देते हुए परसेंटाइल कम करने से मना कर दिया।

बीते वर्षों की बात करें तो 2023 में अचानक प्रवेश की आखिरी तारीख 28 फरवरी तक बढ़ा दी गई थी। उस समय मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में जीरो परसेंटाइल से एडमिशन की अनुमति दी गई थी। प्रदेश में पिछले साल 5 परसेंटाइल अंक वाले छात्रों को भी प्रवेश मिला था, लेकिन इसके बावजूद 900 से अधिक सीटें खाली रह गई थीं।

बीएससी नर्सिंग एक प्रोफेशनल कोर्स है, इसलिए शासन के लिए इंट्रेंस एग्जाम कराना अनिवार्य माना जाता है। अगर ऐसा न हो, तो 12वीं बायोलॉजी के अंकों के आधार पर सीधे एडमिशन दिए जा सकते हैं, जैसा कि 4–5 साल पहले कुछ समय के लिए हुआ भी था।

स्थिति यह हो गई है कि कई निजी कॉलेज छात्रों को अलग-अलग ऑफर देने लगे हैं। कुछ जगहों पर 52 से 58 हजार रुपये सालाना ट्यूशन फीस से भी कम में एडमिशन की पेशकश की जा रही है। इसके बावजूद सीटें नहीं भर पा रही हैं। पहले के वर्षों में औसतन 20 फीसदी सीटें खाली रहती थीं, लेकिन अब हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.