Jwala

Express News

जरा हट के

छत्तीसगढ़ कलार समाज का महोत्सव सामाजिक एकता और संस्कारों को सुदृढ़ करने का सशक्त मंच – मंत्री गजेन्द्र यादव

छत्तीसगढ़ कलार समाज का महोत्सव सामाजिक एकता और संस्कारों को सुदृढ़ करने का सशक्त मंच – मंत्री गजेन्द्र यादव

33204012026151254313040120261312381000647090.webp

दुर्ग। गंजमंडी, दुर्ग में आयोजित छत्तीसगढ़ कलार समाज के महोत्सव एवं पारिवारिक मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने समाज को संस्कारवान बनाने का आह्वान किये। इस दौरान समाज के विवाह योग्य युवक - युवतियों का परिचय भी हुआ।
       समाजजनों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को संगठित रखने, नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में परिवार की एकता, नैतिक मूल्यों की शिक्षा और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। समाज की मजबूती ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है, और कलार समाज सदैव सामाजिक समरसता, सेवा एवं सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ता रहा है। केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से समाज द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों से आह्वान किया कि वे अपने अनुभवों और मूल्यों के माध्यम से युवाओं को सही दिशा प्रदान करें।
        कलार समाज के महोत्सव में शिक्षा, कला एवं रचनात्मक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किये। मंत्री श्री यादव ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यही बच्चे आने वाले समय में समाज और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार, समाज के अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, संरक्षक भुनेश्वर सिन्हा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं महिलाएँ उपस्थित रहीं।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.