Jwala

Express News

जरा हट के

कल्याण कॉलेज में 50 से ज्यादा बनाए नॉलेज फुल मॉडल, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

कल्याण कॉलेज में 50 से ज्यादा बनाए नॉलेज फुल मॉडल, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

98125112025064112669241120250955191000429409.webp

प्राणीशास्त्र विभाग में तीन दिवसीय भव्य मॉडल प्रदर्शनी 
-विद्यार्थियों की प्रतिभा निखर कर आई सामने 
भिलाई।
 शिक्षाधानी भिलाई के सेक्टर–7 स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीन दिवसीय मॉडल प्रदर्शन का आयोजन किया गया। प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित भव्य मॉडल प्रदर्शनी ने महाविद्यालय परिसर में ज्ञान, विज्ञान और नवाचार का अद्भुत संगम निर्मित किया। 
स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक समझ, सृजनात्मकता, मॉडल निर्माण कौशल और नवाचार क्षमता को ऐसे प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया कि आगंतुक क्रिएटिविटी की प्रशंसा करते रहे। 
-50 से अधिक मॉडलों ने खींचा ध्यान 
इस प्रदर्शनी में 50 से भी अधिक मॉडल्स प्रस्तुत किए गए। इसमें अनेक वर्किंग और नॉन-वर्किंग मॉडल्स आकर्षण का केंद्र रहे। प्रमुख मॉडल की बात की जाए तो सोलर सिस्टम, पैलेमोन का ह्दय एवं धमन्य तंत्र (Palaemon Heart & Arteries System), प्रोटोजोआ जनित रोग (Protozoan Diseases), जीवाश्म अध्ययन (Fossils Study), अकशेरुकी एवं परजीवी एल्बम (Invertebrates & Parasite Albums), Environmental Bio–Geo Chemical Cycles, मानव एवं घोड़े का जैव विकास (Human & Horse Evolution), Human Brain & Chromosome Model, ‘Origin of Life’ का स्वचालित मॉडल आदि ने सभी का ध्यान खींचा। 

Image after paragraph

सभी मॉडल में विद्यार्थियों की मेहनत, वैज्ञानिक शुद्धता, कल्पनाशील सोच और शानदार प्रस्तुति कौशल की चमक स्पष्ट दिखाई दी। 
अतिथि एवं दर्शकों ने मॉडल्स को अद्भुत, प्रभावशाली और शोध स्तर का कार्य बताया और जमकर प्रशंसा की गई। जबकि अनेक महाविद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने भी प्रदर्शनी की तारीफ की। 
इस आयोजन में शिक्षाविदों और विषय विशेषज्ञ भी शामिल हुए। आयोजन में गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम मॉडल कॉलेज, धनोरा  के प्राणीशास्त्र विभाग की अध्यक्ष डॉ.हेमा कुलकर्णी ने सभी मॉडलों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि “ऐसे नवाचारी और वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाले मॉडल विद्यार्थियों को शोध और विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।” उनकी उपस्थिति और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों का उत्साह कई गुना बढ़ गया। कल्याण कॉलेज के प्रिसिंपल डॉ.विनय शर्मा ने मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रतिभा आने वाले शोधकर्ताओं की पहचान है। प्राचार्य डॉ.शर्मा ने सभी विद्यार्थियों के कार्यों की बारीकी से समीक्षा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की वैज्ञानिक अभिरुचि, नवाचार क्षमता और प्रायोगिक दक्षता भविष्य में उन्हें उत्कृष्ट शोधकर्ता बनने की दिशा में प्रेरित करती है। 
इस आयोजन में प्राणीशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ.शिप्रा सिन्हा, सहायक प्राध्यापक, नुसरत खान, दिपांशु तारम, शैलेश कोशले, गंगा साहू की उल्लेखनीय भूमिका रही। साथ ही साइंस फैकल्टी के हेड डॉ.गुणवंत चंद्रोल, बॉयोटेक्नालॉजी डिपार्टमेंट की हेड डॉ.सौम्या खरे, फिजिक्स डिपार्टमेंट की हेड डॉ.नीलम शुक्ला, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.कविता वर्मा, डॉ.नागमणि, डॉ.अनुपमा, डॉ.छाया, मनमिता सिंह राजपूत, राकेश कुमार साहू, ललिता, प्रियंका साहू, गुलेश्वरी साहू, नेहा सिंह, चेतना आदि की उपस्थित रही।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.