कानपुर में क्रू मेंबर-यात्रियों को केबिन में दिखाई दिया, 3 घंटे की देरी से उड़ान भरी
कानपुर से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट रविवार को चूहे की वजह से 3 घंटे लेट हो गई। यात्रियों और क्रू को चूहा दिखा था। सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतारकर एयरपोर्ट लाउंज में लाया गया।
इसके बाद एयरपोर्ट स्टाफ ने पूरे विमान में चूहे को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। एयरलाइन के टेक्निकल स्टाफ और ग्राउंड क्रू ने मिलकर विमान के हर कोने की जांच की। तब चूहे को पकड़ा गया। करीब 3 घंटे बाद रविवार शाम 6:04 बजे फ्लाइट ने उड़ान भरी। 189 सीटर विमान में 172 यात्री सवार थे।

फ्लाइट की उड़ान रोकने के बाद यात्रियों को लाउंज में बैठाया गया।
केबिन में घूम रहा था चूहा, यात्रियों ने मचाया शोर दिल्ली से कानपुर एयरपोर्ट पर दोपहर 2:10 बजे इंडिगो की फ्लाइट पहुंची थी। निर्धारित समयानुसार 2:55 बजे उसे दिल्ली के लिए वापस रवाना होना था। इससे पहले फ्लाइट उड़ान भरती, क्रू मेंबर की नजर केबिन में घूमते एक चूहे पर पड़ी। यात्रियों ने भी चूहा देखा।
उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। फ्लाइट के अंदर महिला यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद विमान में मौजूद मेंबरों और एयर होस्टेस ने सभी को शांत कराया। फिर सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तुरंत फ्लाइट की उड़ान को रोका गया। फिर सभी यात्रियों को डी-बोर्ड कर किया गया।
कुछ यात्रियों ने नाराजगी जाहिर की तो एयरपोर्ट अधिकारियों ने उनसे कहा, जब तक चूहे का पता नहीं चल जाता और विमान पूरी तरह सुरक्षित घोषित नहीं हो जाता, तब तक उड़ान नहीं भरेगा। इसके बाद यात्रियों को लाउंज लाया गया।

चकेरी एयरपोर्ट से शाम 6:04 बजे फ्लाइट ने उड़ान भरी। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
3 घंटे में चूहे को पकड़ा गया, फिर उड़ी फ्लाइट एयरपोर्ट के डायरेक्टर संजय कुमार ने बताया कि कानपुर एयरपोर्ट से रविवार दोपहर को इंडिगो की फ्लाइट दोपहर 2:55 बजे यहां से दिल्ली उड़ान भरनी थी, लेकिन इस दौरान क्रू मेंबर और यात्रियों ने फ्लाइट के भीतर एक चूहा देख लिया।
इसको लेकर यात्रियों ने विरोध किया और मामले की जानकारी एयरपोर्ट प्रशासन तक पहुंची। उड़ान को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया। मेंटेनेंस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 3 घंटे में चूहे को पकड़ लिया।
निदेशक ने बताया कि 111 यात्री कानपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए। जबकि कई यात्रियों ने अपनी यात्रा को रीशेड्यूल कराया, तो कुछ ने टिकट कैंसिल कर दिया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.