Jwala

Express News

जरा हट के

सतना कलेक्टर समेत कई अधिकारी साइकिल से पहुंचे कार्यालय

रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद के आह्वान पर ‘साइकिल डे’ के तहत शुरू की गई है।

243050820251534441280x720_2519624-cycle-day-satna.webp

MP News: मंगलवार की सुबह सतना में एक बेहद प्रेरणादायक नज़ारा देखने को मिला, जब कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, एसडीएम राहुल सलाडिया, तहसीलदार सौरभ मिश्रा समेत कई अधिकारी और कर्मचारी साइकिल चलाकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यह पहल रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद के आह्वान पर ‘साइकिल डे’ के तहत शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना है।

ढाई किलोमीटर की दूरी, 23 मिनट में पूरी

कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने अपने बंगले से संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन तक की दूरी सिर्फ 23 मिनट में साइकिल से तय की। उन्होंने न सिर्फ उदाहरण प्रस्तुत किया बल्कि आम लोगों और सरकारी कर्मचारियों को एक मजबूत संदेश भी दिया कि स्वस्थ जीवन और स्वच्छ पर्यावरण के लिए छोटी-छोटी पहल भी बड़ा असर डाल सकती है।

क्यों जरूरी है यह अभियान?

इस पहल का मुख्य उद्देश्य है:

  1. ईंधन की बचत
  2. वायु प्रदूषण में कमी
  3. स्वास्थ्य लाभ
  4. राष्ट्रीय संसाधनों की सुरक्षा

अधिकारियों ने कहा कि वाहनों के धुएं में कमी आने से सतना का वातावरण और अधिक स्वच्छ व स्वास्थ्यवर्धक बनेगा।

महिला अधिकारियों को मिलेगा विकल्प

महिला अधिकारियों-कर्मचारियों को साइकिल के साथ-साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट या ई-स्कूटी से आने का भी विकल्प दिया गया है। साथ ही फील्ड विजिट के लिए पूल गाड़ी की व्यवस्था करने की सलाह भी दी गई है, जिससे संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सके।

यह पूरी तरह स्वैच्छिक है

इस पहल को बाध्यता नहीं, बल्कि एक नैतिक जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है। कमिश्नर बीएस जामोद ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे हर मंगलवार को साइकिल से आकर इस मुहिम को सफल बनाएं।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.