Jwala

Express News

जरा हट के

सावन की रिमझिम फुहारों के बीच सफाई व्यवस्था देखने खुद उतरीं मेयर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश..

सावन की रिमझिम फुहारों के बीच सफाई व्यवस्था देखने खुद उतरीं मेयर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश..

9402607202512075715126072025094712img-20250726-wa0074.webp

दुर्ग। सावन की रिमझिम फुहारों के बीच नगर निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार वार्ड 37 आज़ाद वार्ड के दौरे पर पहुँचीं। महापौर श्रीमती बाघमार ने आयुक्त सुमित अग्रवाल, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य शिव नायक सहित निगम अधिकारियों की टीम के साथ सफाई कार्यों और नालियों की स्थिति का निरीक्षण किया।
मेयर बाघमार ने गली नंबर 1 और 2 समेत वार्ड के कई हिस्सों का भ्रमण किया। दौरे के दौरान महापौर ने स्वयं जमीन पर उतरकर नालियों की सफाई, जलजमाव की स्थिति और जल निकासी की व्यवस्था को देखा और सम्बंधित अधिकारियों से जरूरी जानकारी ली।
निरीक्षण में यह बात सामने आई कि कुछ नागरिकों द्वारा नालियों को ढककर अतिक्रमण किया गया है, जिससे गंदा पानी घरों के सामने ठहर रहा है और सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है। इस पर महापौर ने अधिकारियों को सख़्त निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे सभी अतिक्रमणों पर नोटिस जारी करें और उन्हें तत्काल हटवाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नालियों के ऊपर अतिक्रमण शहर की जल निकासी व्यवस्था में रुकावट पैदा करता है, जिससे बरसात में जलभराव की स्थिति बन जाती है।
महापौर बाघमार ने यह स्पष्ट निर्देश दिए कि वार्ड के अंतिम छोर पर स्थित नालों और नालियों की सफाई कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराई जाए। उन्होंने कहा कि जल निकासी के रास्ते बाधित न हों, इसके लिए नालियों की नियमित रूप से सफाई और मरम्मत आवश्यक है। बारिश के पानी का बहाव अवरुद्ध न हो, इसकी विशेष निगरानी की जानी चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि आम नागरिकों को नालियों में कचरा न फेंकने के लिए जागरूक करें और स्वच्छता अभियान को जनसहभागिता के माध्यम से आगे बढ़ाएं। “शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना सिर्फ निगम की नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है, महापौर ने कहा,
निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, हरिशंकर साहू, विनोद मांझी, मनोहर शिंदे, गौतम साहू सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। आजाद वार्ड क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.