Jwala

Express News

जरा हट के

सिम्स अस्पताल की टीम ने दिखाई जान बचाने वाली सूझबूझ, बुजुर्ग के गले से निकाले 6 सेविंग ब्लेड

सिम्स अस्पताल की टीम ने दिखाई जान बचाने वाली सूझबूझ, बुजुर्ग के गले से निकाले 6 सेविंग ब्लेड

23615092025152017209150920250831231000071582.webp

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के डॉक्टरों ने रविवार को अवकाश के दिन एक बेहद जोखिम भरी सर्जरी कर 74 वर्षीय बुजुर्ग की जान बचाई। बुजुर्ग ने गलती से छह सेविंग ब्लेड निगल लिए थे, जिन्हें डॉक्टरों की टीम ने करीब एक घंटे की सर्जरी कर सुरक्षित रूप से गले से बाहर निकाला।
मरीज की गंभीर हालत देख सक्रिय हुआ पूरा मेडिकल स्टाफ
उसलापुर निवासी केपी मिश्रा (74 वर्ष) को उनके परिजन गंभीर हालत में सिम्स लेकर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि उन्होंने गलती से छह ब्लेड निगल ली हैं। इस सूचना से डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ हैरान रह गए। तत्काल मामला सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति को बताया गया, जिन्होंने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए अवकाश के दिन भी ईएनटी, एनेस्थीसिया और अन्य विभागों की विशेषज्ञ टीम को त्वरित रूप से बुलाकर ऑपरेशन के निर्देश दिए।

Image after paragraph


विशेषज्ञों की टीम ने बिना आंतरिक नुकसान के निकाली ब्लेड ..
ईएनटी विभाग प्रमुख डॉ. आरती पांडे और डॉ. विद्या भूषण साहू तथा एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. मधुमिता मूर्ति और डॉ. शीतल दास की अगुवाई में सर्जरी शुरू की गई। करीब एक घंटे तक चले ऑपरेशन में अत्यंत सावधानी के साथ ब्लेड को गले से बाहर निकाला गया। सर्जरी के बाद मरीज को आईसीयू में निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि गले के स्वर तंत्र, आहार नली या श्वसन मार्ग को कोई स्थायी क्षति नहीं पहुंची है।
समय पर कार्रवाई से टली जानलेवा स्थिति..
विशेषज्ञों के अनुसार, ब्लेड जैसी धारदार वस्तु निगलने से आहार नली में छेद हो सकता था, जिससे आंतरिक रक्तस्राव, संक्रमण और दम घुटने जैसी स्थिति पैदा हो सकती थी। यदि समय पर सर्जरी न होती, तो मरीज की जान जाना तय था।
डीन डॉ. मूर्ति ने बताया इसे टीम वर्क का परिणाम ..
सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति ने कहा कि यह सर्जरी चिकित्सा विशेषज्ञों के लिए एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन ईएनटी और एनेस्थीसिया विभाग की आपसी समझदारी और अनुभव के चलते यह सफल रहा। अवकाश के दिन भी पूरी टीम ने तत्परता दिखाई और मरीज को जीवनदान दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि यह सिम्स के लिए गर्व का विषय है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.