Jwala

Express News

जरा हट के

सामाजिक समरसता और लचीलापन मनवा कुर्मी समाज की पहचान - विजय बघेल

social-harmony-and-flexibility-are-the-identity-of-kurmi-community-vijay-baghel

4572001202615045357120012026143229img-20260120-wa0171.webp

डॉ एस एन मढ़रिया , पर्यावरण कार्यकर्ता रोमशंकर सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित
-मनवा कुर्मी क्षत्रीय समाज नगर इकाई दुर्ग का वार्षिक अधिवेशन 
दुर्ग । 
मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग ने मनवा कुर्मी क्षत्रीय समाज में सामाजिक  समरसता और लचीलापन मनवा कुर्मी समाज की पहचान है। उक्ताशय के उदगार सांसद विजय बघेल ने मनवा कुर्मी क्षत्रीय समाज नगर इकाई दुर्ग के वार्षिक अधिवेशन शंकर नगर स्थित छात्रावास भवन में मुख्य अतिथि के आसंदी से व्यक्त की।
 उन्होंने कहा कि इसी के कारण समाज में कई कई रूढ़िवादी परंपराएं हटाई जा सकी है, उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में समाज के लोगों के योगदान को भी इस मौके पर याद किया साथ ही नगर इकाई की मांग पर उन्होंने डोमशेड निर्माण कार्य हेतु यथा संभव राशि की अनुशंसा का आश्वासन दिया। विशेष अतिथि डॉ एस एन मढ़रिया न्यूरोसर्जन ने अपने चिकित्सकीय जीवन को बड़ों के आशीर्वाद और ईश्वर की कृपा का प्रतिफल बताया।

Image after paragraph

उन्होंने दुर्ग शहर में समाज की एक जुटता की प्रशंसा की।कार्यक्रम के अध्यक्ष ईश्वरी वर्मा राज प्रधान दुर्ग ने खचाखच भरे हॉल को देख कर इकाई की सक्रियता की प्रशंसा की, उन्होंने समाज के ऐसे परिवारों को जो सामाजिक गतिविधियों से दूर रहते हैं उन्हें अभियान चला कर सक्रिय करने तथा वार्षिक शुल्क जमा कराने पर बल दिया। नगर इकाई अध्यक्ष रोशन वर्मा ने स्वागत भाषण व वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया वहीं छात्रावास समिति का प्रतिवेदन धरम वर्मा ने प्रस्तुत किया एवं कोषाध्यक्ष ने आय व्यय की जानकारी दी। इसके पहले कार्यक्रम क  प्रथम सत्र में बच्चो तथा महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियों दी एवं खेलकूद प्रतियोगिता हुआ। समाज द्वारा वर्ष 2026 का मनवा श्री शिखर सम्मान  ग्राम लिमतरा निवासी डॉ सत्य नारायण मढरिया को प्रदान किया गया। डॉ मढरिया छत्तीसगढ़ के प्रथम पंक्ति के न्यूरोसर्जन हैं। वे अब तक 15000 से अधिक न्यूरोसर्जरी कर चुके हैं साथ ही इंडियन मेडिकल काउंसिल के सदस्य भी हैं। वहीं विशिष्ट सम्मान अन्तर्गत पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्यावरण कार्यकर्ता व पत्रकार रोमशंकर यादव,  निरंतर समाज सेवा हेतु श्रीमती अन्नपूर्णा मढ़रिया, पेंशनरों के हित में कार्य करने के लिए भूपेंद्र कुमार वर्मा  तथा एससी, एसटी,ओबीसी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल वर्मा को इन वर्गों के बीच कार्य करने के लिए विशेष सम्मान दिया गया।

Image after paragraph

साथ पीएससी 2025 में चयनित प्रतिभाओं स्वप्निल वर्मा, सुनील कुमार कश्यप, टेसूकांत वर्मा,सागर वर्मा, साक्षी वर्मा तथा प्रभा कश्यप का शाल श्रीफल तथा स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।समाज द्वारा संचालित छात्रावास भवन में रहकर पढ़ाई पूरी कर शासकीय सेवा से जुड़े युवकों ,दुर्ग शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर जाकर गतिविधियों की जानकारी देने तथा सदस्यता अभियान पूरी करने  योगदान देने वाले क्षेत्र प्रधानों का भी सम्मान किया गया। बोर्ड परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाओं को नकद राशि सहित स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
  इसी प्रकार अलग अलग खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों क्रमशः सरिता परगनिहा, मोनिका वर्मा, मंजू वर्मा, नीता वर्मा, किरण वर्मा, सविता वर्मा, पुष्पा बंछोर को पुरस्कार दिया गया कार्यक्रम का संचालन कौशल वर्मा,धरम वर्मा तथा हरि वर्मा ने किया। कार्यक्रम में मन्नू लाल परगनिहा, तेज बहादुर बंछोर, गजानंद वर्मा, बी के मढ़रिया, के के वर्मा, डी के मंडरिक, हिम्मत वर्मा, दिनेश वर्मा,खड़ानन्द वर्मा, डी एल वर्मा, मेघनाथ वर्मा, महिला इकाई अध्यक्ष कांति चंद्रवंशी, किरण वर्मा, दुलारी वर्मा, अनुसुइया वर्मा, जानकी वर्मा, सीमा वर्मा, सरिता वर्मा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक सदस्य उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.