Jwala

Express News

जरा हट के

महिला सशक्तिकरण की ओर एक बड़ा कदम – सिटी कोतवाली में महिला पैरालीगल वालेंटियर नियुक्त"

महिला सशक्तिकरण की ओर एक बड़ा कदम – सिटी कोतवाली में महिला पैरालीगल वालेंटियर नियुक्त"

37816092025150917103160920251109031000078209.webp

दुर्ग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग (छ.ग.) द्वारा महिला सशक्तिकरण की भावना को प्राथमिकता देते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत महिला पैरालीगल वालेंटियर को सिटी कोतवाली, दुर्ग में विशेष रूप से नियुक्त किया गया है, ताकि महिला संबंधी प्रकरणों में पीड़िताओं को समय पर विधिक सहायता, परामर्श एवं सहयोग उपलब्ध कराया जा सके।

 महिला पैरालीगल वालेंटियर की नियुक्ति का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी प्रदान करना, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना, साइबर अपराध एवं अन्य महिला संबंधी प्रकरणों में उन्हें सशक्त बनाना है, जिससे थाने में आने वाली महिलाओं को कानूनी जानकारी सहज रूप से उपलब्ध हो सके। उनकी समस्याओं को संवेदनशील दृष्टिकोण से सुना जा सके तथा मध्यस्थता, परामर्श एवं विधिक सहायता की प्रक्रिया में उन्हें सहयोग प्राप्त हो।

महिला पैरालीगल वालेंटियर सिटी कोतवाली में उपस्थित रहकर पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुनेंगी, उन्हें आवश्यकतानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से जोड़ेंगी तथा उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करेंगी।

महिला पैरालीगल वालेंटियर की नियुक्ति से महिला संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और पीड़िताओं को आत्मविश्वास दिलाने में मदद मिलेगी। यह कदम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त पहल है। उक्त पहल से समाज के कमजोर वर्गों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों तक न्याय सुलभ हो सकेगा।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.